डुग्गीपार पुलिस ने 10 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए

0
15

गोंदिया. डुग्गीपार पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल मालिकों को वापस लौटाए. पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके नागरिकों को राहत मिली है.
जानकारी के अनुसार, डुग्गीपार थाना क्षेत्र में नागरिकों के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की तकनीकी जानकारी जुटाई. साथ ही साइबर सेल, गोंदिया की मदद से गुम मोबाइल की तलाश शुरू की गई. लगातार प्रयासों के बाद कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए. बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को पुलिस ने उनके वास्तविक मालिकों को थाने बुलाकर सुपुर्द किया. मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने डुग्गीपार पुलिस की कार्रवाई की सराहना की. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे तथा देवरी की उपविभागीय पुलिस अधिकारी चानपुरकर के निर्देश व पुलिस निरीक्षक कमलेश सोनटक्के के नेतृत्व में हवलदार जगदीश मेश्राम, सुशील रामटेके, पुलिस नायक महेंद्र सोनवाने, शिपाई उदेभान रुखमोडे व गिरीष लांजेवार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here