डेढ़ लाख रु. की रिश्वत लेते हुए कृउबास सभापति गिरफ्तार

0
726

गोंदिया. गोंदिया कृषित उत्पन्न बाजार समिति के सभापति भाऊराव उके को 29 सितंबर को भंडारा भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने डेढ़ लाख रु. की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शहर से सटे मुर्री में की गई. जिससे गोंदिया की राजनीति में हडकंप मच गया.

भाऊराव उके गोंदिया के विधायक के खास माने जाते थे. बताया जा रहा है कि उनके काम से विधायक की छवि धूमिल हुई है. सभापति उके ने शिकायतकर्ता से हस्ताक्षर के बदले 2 लाख 50 हजार रु. की मांग की थी. लेकिन, शिकायतकर्ता को पैसे देने की इच्छा नहीं थी. जिसके कारण उसके द्वारा भंडारा भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर सोमवार को यह कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि मार्केट कमेटी के हेमेंद्र उर्फ सोनू पटले नामक कर्मचारी को डेढ़ लाख रु. लेते हुए पकड़ा गया है और गोंदिया शहर थाने में मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई भंडारा एसीबी विभाग के पुलिस उपअधीक्षक डा. अरुणकुमार लोहार, पुलिस निरीक्षक नितेश देशमुख, पुलिस निरीक्षक उज्वला मडावी, पुलिस उपनिरीक्षक संजय कुंजरकर, सिपाही प्रतिक उके, चेतन पोटे, मयुर सिंगनजुडे, विष्णू वरठी, हितेश हलमारे, हिरा लांडगे, राजकुमार लेंडे, पंकज सरोते ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here