तलवार से केक काटने वाले को पकड़ा, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

0
346

गोंदिया. अपने जन्मदिन का केक तलवार से काटने वाले युवक को स्थानीय अपराध शाखा ने 6 जनवरी की आधि रात में पकड़ा. युवक का नाम परसटोली, छोटा गोंदिया निवासी लवकुश रमेश गजभिये (28) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा की टीम गश्त पर थी. इसी बीच जानकारी मिली कि परसटोली, छोटा गोंदिया निवासी लवकुश गजभिये तलवार से अपने जन्मदिन का केक काट रहा है. जिससे परिसर के लोगों में डर का माहौल निर्माण हो रहा था. जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा ने आरोपी लवकुश गजभिये को हिरासत में लिया. तलवार के बारे में पूछताछ करने पर उसने तलवार संजयनगर स्थित घर के पीछे रखा, ऐसा बताया. उसके पास से 800 रु. कीमत की तलवार भी जब्त की गई. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार राजु मिश्रा, हवलदार महेश मेहर, सिपाही राकेश इंदुरकर, संतोष केदार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here