तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गोरेगांव तहसील के मुंडीपार की घटना

0
55

गोंदिया. गोरेगांव तहसील के मुंडीपार गांव में तालाब में नहाने गए 22 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक कानाम मुंडीपार निवासी पुनीत किशोर गमधरे (22) बताया गया है. यह घटना सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, पुनीत अपने 3-4 दोस्तों के साथ गांव के समीप स्थित तालाब में नहाने गया था. नहाते समय पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने तालाब में तलाश अभियान चलाकर पुनीत को पानी से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से मुंडीपार गांव में शोक का माहौल है. वहीं गमधरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here