तिरोड़ा बस डिपो के सामने मारुति वैन जलकर खाक

0
298

गोंदिया. नागपुर-गोंदिया मार्ग पर तिरोड़ा बस डिपो व होटल हेरिटेज के आगे एक मारुति वैन जलकर खाक हो गई. यह घटना 11 मार्च को शाम करीब 5.30 बजे घटित हुई. इस बीच अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद आग को काबू में लाया गया. लेकिन तब तक पुरी वैन जलकर खाक हो गई थी. हालांकि इस घटना में कोई जनहानी नहीं हुई.
गोंदिया-तुमसर रोड़ पर तिरोड़ा बस डिपो व होटल हेरिटेट के आगे 11 मार्च को शाम 5.30 बजे अचानक मारुति वैन क्र. एमएच 31 – सीएस 6928 में आग लग गई. चालक को पता चलते ही उसके वाहन को बाजू में लिया. देखते ही देखते आग ने रुद्र रुप धारण कर लिया. इसी बीच अग्निशमन की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई व आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन वाहन पुरी तरह जलकर खाक हो गई. तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
छायाचित्र : 14
0000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here