तिरोड़ा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति : सांसद प्रफुल पटेल

0
217

गोंदिया. हम हमेशा किसानों और आम जनता के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं. धापेवाड़ा और कवलेवाड़ा सिंचाई परियोजनाओं से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हुई है, जिससे किसानों को विभिन्न फसलें उगाने और अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिली है. आगामी नगर परिषद चुनावों को देखते हुए, तिरोड़ा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यों का पंजीकरण कराया जाए. प्रत्येक बूथ पर समितियां गठित करके और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाकर ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के काम को प्राथमिकता दें ताकि पार्टी संगठन को और मजबूत किया जा सके, ऐसी अपील सांसद प्रफुल पटेल ने भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय सभागृह, तिरोड़ा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तिरोड़ा तहसील व शहर कार्यकर्ताओं की बैठक में की.
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, प्रेमकुमार रहांगडाले, राजलक्ष्मी तुरकर, डा. अविनाश जायस्वाल, अजय गौर, योगेंद्र भगत, केतन तुरकर, जगदीश बावनथड़े, सलीम जवेरी, नरेश कुंभारे, किरण पारधी, राजेश गुनेरिया, नीता रहांगडाले, सुनीता मडावी, ममता बैस, मनोज डोंगरे, जीतेंद्र चौधरी, विजय बिंझाड़े, रिता पटले, खुमेश रहांगडाले, विजय बुराडे, राजेश श्रीरामे, संदीप मेश्राम, प्रभु असाटी, राजेश तुरकर, भोजू धामेचा, आनंद बैस, अतुल गजभिये, जगदीश कटरे, प्रशांत डहाटे, बबलू ठाकुर, साजन रामटेके, देवेंद्र चौधरी, किरण बंसोड़, थानसिंग हरिनखेड़े, विजय बंसोड़, मनीषा पटले, बबन कुकड़े आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here