तीन दिन बाद मिला युवक का शव, बाम्हणी/खड़की गांव की घटना

0
518

गोंदिया : मित्रों के साथ पार्टी करने गया युवक घर लौटते समय गायब हो गया. इसकी इधर-उधर तलाशी की गई. लेकिन वह नहीं मिला. इस बीच डुग्गीपार थाने में उसकी लापता होने की शिकायत दर्ज की गई. इस बीच तीन दिन बाद 29 जुलाई को उसका शव बाढ़ के पानी तैरता हुआ दिखाई दिया. मृतक युवक का नाम बाम्हणी/खड़की निवासी जागेश्वर गोपाल तरोणे (30) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम बाम्हणी खड़की निवासी जागेश्वर गोपाल तरोणे 26 जुलाई को अपने मित्रों के साथ खेत में पार्टी करने गया था. पार्टी होने के बाद वह घर के लिए निकल गया. लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. इस बीच उसकी इधर-उधर तलाश की गई. लेकिन वह नहीं मिला. उसके बड़े भाई ने डुग्गीपार थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज की. जिसके बाद 29 जुलाई को गांव के कुछ लोगों को बाढ़ के पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. जागेश्वर का शव पानी से बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया. जांच पुलिस निरीक्षक गणेश वनारे के मार्गदर्शन में हवलदार विजय कोटांगले कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here