गोंदिया. शहर से सटे स्कूलटोली नंगपुरा मुर्री से मोटरसाइकिल चुराने वाले आरोपी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से 1 लाख 20 हजार रु. कीमत की तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई. आरोपी का नाम मुर्री निवासी सुमीत उर्फ सोनू सहेसराम बागडे (25) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, स्कूलटोली नंगपुरा मुर्री निवासी फिर्यादी ललितकुमार श्यामलाल चित्रीव (42) की मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – क्यु 9796 को अज्ञात व्यक्ति ने बाजपेयी चौक गोंदिया से चुरा लिया था. जिसकी शिकायत शहर थाने में की गई थी. पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर मुर्री निवासी आरोपी सुमीत उर्फ सोनू सहेसराम बागडे (25) को हिरासत में लिया गया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबुल किया. उसके पास से मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – क्यू 9796, एमएच 35 – एएम 0477 व बालाघाट जिले की ड्रिम निओ मोटरसाइकिल ऐसा कुल 1 लाख 20 हजार रु. का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहील झरकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, सतिश शेंडे, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, प्रमोद चव्हाण, दीपक रहांगडाले, सिपाही कुणाल बारेवार, दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, मुकेश रावते, अशोक रहांगडाले, प्रमोद शेंडे, सोनू नागपुरे, राकेश बंजारे, अजय बोपचे ने की.



