तेंदुए के हमले में 6 साल के बच्चे की मौत, आदर्श धाबेटेकड़ी में डर का माहौल

0
215

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के आदर्श धाबेटेकड़ी में शुक्रवार शाम को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे परिसर को दहला दिया है. अपने घर के पास खेल रहे छह वर्ष के प्रज्वल गोवर्धन मेश्राम पर घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया. इस भयानक घटना में प्रज्वल की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से परिसर में डर का माहौल है.
शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे, जब प्रज्वल अपने घर के पास खेल रहा था, तो अचानक एक तेंदुआ उस पर झपटा. जब परिवार और गांव वालों ने शोर मचादया तो तेंदुआ कुछ दूर जाकर प्रज्वल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. तुरंत ग्रामवासी जमा हुए और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कुछ ही देर में प्रज्वल गंभीर रूप से घायल मिला. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिसर में गश्त बढ़ा दी गई है. इस घटना के बाद ग्रामवासियों में डर का माहौल बन गया है. उल्लेखनीय है कि छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक परेशान हैं. ग्रामवासियों ने इस तेंदुए को तुरंत काबू करने की मांग की है. लोगों का कहना हैं, ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, इसलिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही इंसानी बस्तियों के लिए खतरा बन रही है. इस बीच, वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगाने, रात की गश्त बढ़ाने और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. हालांकि, परिसर के लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लंबे समय की प्लानिंग की जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here