गोंदिया. आमगांव स्थित खंडेलवाल ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चैन खरीदने के बहाने आकर 1 लाख 21 हजार रु. कीमत की चैन लेकर फरार हुए दो आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम गोंदिया जिले के बटाना निवासी शुभम मुन्नालाल ठाकरे (20) व बरबसपुरा निवासी अभिषेक योगराज नागपुरे (20) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार आमगांव स्थित खंडेलवाल ज्वेलर्स में एक अज्ञात आरोपी सोने की चैन खरीदी करने के बहाने से आया व फिर्यादी वैभव सतीश खंडेलवाल की दुकान से 15.12 ग्राम वजन की एक सोने की चैन लेकर फरार हो गया. चैन की कीमत 1 लाख 21 हजार रु. बताई गई. दुकान से 200 मीटर की दुरी पर खड़े आरोपी क्र. 2 के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर वह फरार हो गया. यह घटना 19 जुलाई 2024 को दोपहर 1.30 बजे के आसपास घटित हुई. फिर्यादी की शिकायत पर आमगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया था. वरिष्ठों से मिले निर्देशों पर स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुभम ठाकरे और अभिषेक नागपुरे को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जूर्म कबूल किया. आरोपियों के पास से सोने की चैन जब्त कर आमगांव पुलिस के हवाले की गई. यह कार्रवाई वरिष्ठों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक महेश विघ्ने, महिला पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, पुलिसकर्मी विठ्ठलप्रसाद ठाकरे, इंद्रजीत बिसेन, हंसराज भांडारकर, घनश्याम कुंभलवार ने की.
दुकान से सोने की चैन चुराने वाले दोनों को दबोचा
RELATED ARTICLES






