Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedदुर्घटना में महिला कर्मचारी की मौत, सरांडी बस स्टैंड की घटना

दुर्घटना में महिला कर्मचारी की मौत, सरांडी बस स्टैंड की घटना

गोंदिया. तिरोड़ा-तुमसर मार्ग के सरांडी बस स्थानक समीप खड़े ट्रक से स्कूटी टकरा गई. इस घटना में महिला कर्मचारी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना बुधवार 21 मई को सुबह 10 बजे के दौरान सामने आई. मृत महिला कर्मचारी का नाम भंडारा जिले के नवेगांव निवासी शारदा पुंडे (24) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, मृतक शारदा पुंडे कुछ माह पूर्व ही तिरोड़ा सिंचाई विभाग में नौकरी पर लगी थी. भंडारा जिले के मोहाड़ी तहसील अंतर्गत नवेगांव निवासी शारदा पुंडे तिरोड़ा के सिंचाई विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थीं. बुधवार को सुबह 10 बजे के दौरान शारदा अपने गृह्याम से तिरोड़ा के लिए दोपहिया वाहन क्र.एम.एच.49-बी-47645 में सवार होकर आ रही थीं. वाहन चलाते समय नियंत्रण छूट गया और सरांडी बस स्थानक परिसर में खड़े ट्रक क्रं. एम.एच.46-एफ-0121 से स्कूटी टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही शारदा की मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही तिरोड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल तिरोड़ा में भेज दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments