दुष्कर्म कर यूट्यूब पर वीडियो वायरल, गोंदिया के युवक पर मामला दर्ज

0
1053

इंस्टा पर दोस्ती के बाद हो गया प्यार
गोंदिया. सोशल मीडिया का दुरुपयोग आसानी से होने लगा है. फेसबुक, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते-करते कब आपको किसी से प्यार हो जाए पता ही नहीं चलता. गोंदिया की 17 साल की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और बातचीत प्यार में बदल गई. इस प्रेम प्रसंग के जरिए लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और उसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल कर दिया गया. इस संबंध में गोंदिया में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
17 वर्षीय पीड़ित लड़की बचपन से गोंदिया में अपनी दादी के साथ रहती थी. महिनाभर पहले वह नागपुर चली गई. जब वह गोंदिया में तब उसकी आईडी पर सुंदरनगर निवासी आरोपी दैनिक शेलके (22) ने इंस्टाग्राम आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. उसने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली. इंस्टाग्राम पर दोनों अच्छे दोस्त बन गए. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके चलते उनके बीच शारीरिक संबंध की शुरुआत हुई. उसने कई बार लड़की का शारीरिक शोषण किया. दैनिक शेलके ने उन दोनों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर प्रसारित कर उसे बदनाम किया. इस घटना के संबंध में शहर पुलिस ने भादंवि की धारा 376 (2) (एन) 323, 504, 506 उपधारा 4, 6, 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय गराड कर रहे हैं.

पैसों को लेकर हुआ विवाद
5 जुलाई 2024 को दैनिक शेलके ने उसे कुड़वा इलाके में डोमिनोज के सामने एक घर में बुलाया. पैसों को लेकर दोनों में बहस हो गई. लड़की को पैसे लग रहे थे. लेकिन उसने उसे पैसे नहीं दिए और उनके बीच बहस हो गई. परिणामस्वरूप, उसने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की. विवाद से गुस्साए दैनिक शेलके ने आपत्तिजनक वीडियो यूट्यूब पर वायरल कर दिया. परिणामस्वरूप मामला थाने तक पहुंच गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here