देवरी में 140.5 किलो गोमांस जब्त, दो सगे भाई गिरफ्तार

0
6

गोंदिया. देवरी शहर के वार्ड क्र. 7 में चल रहे अवैध गोवंश वध व मांस बिक्री के अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने शनिवार तड़के छापेमार कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की. इस कार्रवाई में 140.5 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस तथा वध में उपयोग किए जाने वाले उपकरण सहित कुल 37,700 रु. का माल जब्त किया गया. इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह करीब 5130 बजे स्थानीय अपराध शाखा को देवरी के वार्ड क्र. 7 में अवैध रूप से गोवंश की कटाई किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में एलसीबी की टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस को दो गोवंशीय पशुओं के वध किए जाने का संदेह है. मौके से 140.5 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस और वध में इस्तेमाल होने वाले औजार व अन्य सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here