दो आरोपी, 23.25 ग्राम मेफेड्रोन, कार व दो मोबाइल सहित 10 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त

0
7

गोंदिया. स्थानीय गुन्हे शाखा, गोंदिया पुलिस ने अवैध गांजा एवं ड्रग्स (एम.डी.) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 23.25 ग्राम एम.डी. (Mephedrone), एक स्विफ्ट डिजायर कार तथा दो एंड्रॉइड मोबाइल सहित कुल 10 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को स्थानीय गुन्हे शाखा के पथक को गोपनीय सूचना मिली थी कि आकाश मेश्राम अपने साथी के साथ कामठी (नागपुर) से कार द्वारा एम.डी. ड्रग्स लेकर चुटिया रोड से गोंदिया की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर शाम करीब 6 बजे चिचटोला-चुटिया मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसमें सवार आकाश दिलीप मेश्राम (49), निवासी सावित्रीबाई फुले वार्ड, गोंदिया तथा रिजवान इकबाल शेख (37), निवासी रामनगर, बाजार चौक, गोंदिया को हिरासत में लिया गया। अंग झड़ती के दौरान दो पारदर्शी प्लास्टिक जिपर पाउच में कुल 23.25 ग्राम एम.डी. ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 65 हजार रुपये, बरामद हुई। इसके अलावा ड्रग्स की वाहतूक के लिए इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार (कीमत 5 लाख रुपये) तथा अवैध व्यवसाय के लिए इस्तेमाल किए गए दो एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत 35 हजार रुपये) जब्त किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 10 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोंदिया शहर पुलिस थाने में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे इनके मार्गदर्शन में की गई. कार्रवाई में स पोनि अभिषेक जंगमवार, सहायक फौजदार राजू मिश्रा, पोहवा महेश मेहर, तुलसीदास लुटे, दुर्गेश तिवारी, प्रकाश गायधने, पोशि राकेश इंदूरकर, सुनील डहाके, चापोशी राम खंडारे एवं निलेश ठाकरे शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here