दो ट्रकों से 57 बोरी धान चोरी, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

0
29

गोंदिया. ग्रामीण थाने के तहत ग्राम तुमखेड़ा (मिलटोली) में स्थित जय बम्लेश्वरी राईस मिल में रखे दो ट्रकों से तीन आरोपियों ने 57 बोरियां धान चुरा लिया. जिसकी कीमत 36 हजार 200 रु. बताई गई है. इस मामले में ग्रामीण पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, मनोहर चौक निवासी फिर्यादी प्रकाश रामदेव जायस्वाल (61) ग्राम तुमखेड़ा में स्थित जय बम्लेश्वरी राईस मिल में गया था. जहां राईस मिल में खड़े ट्रकों की तिरपाल खुली हुई दिखाई दी. ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि एक ट्रक से 33 बोरिया व दूसरे ट्रक से 24 बोरिया ऐसे कुल 57 बोरियां चुरा लिए. जिसकी कीमत 36 हजार 200 रु. बताई गई है. फिर्यादी की शिकायत पर कारंजा निवासी आरोपी प्रणय रंगारी (21), फुलचूर निवासी मंगेश चन्नेकर (28) व तुमखेडा निवासी जितू मारबते (26) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार गितेंद्र डिब्बे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here