धान के बोनस और चुकारे की राशि 1605 करोड़ मंजूर, 3-4 दिनों में किसानों के खाते में आएगी राशि..

0
304

जनता के विधायक विनोद अग्रवाल ने माना किसान हितैषी महाराष्ट्र सरकार का आभार
गोंदिया. किसानों के रुके धान के बोनस और धान के चुकारे की राशि सरकार द्वारा न मिलने से धान उत्पादक किसान चिंतित थे। अनेक किसानों ने विधायक विनोद अग्रवाल से इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त कर सरकार से बोनस और चुकारे की रकम दिलाने हेतु फरियाद की थीं। इस मामले पर सदैव किसान हित के लिए आवाज उठाने वाले विधायक विनोद अग्रवाल ने मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र की किसान हितैषी सरकार के समक्ष किसानों की आवाज बनकर रुके हुए धान के बोनस और चुकारे की राशि त्वरित मंजूर कर राहत देने की मांग की थी।इसके साथ ही धान के लक्ष्य को बढाने की भी मांग की थी। आज राज्य में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते धान के बोनस की राशि 735 करोड़ और चुकारे की राशि 870 करोड़ ऐसे कुल 1605 करोड़ की राशि को मंजूरी देकर बड़ी राहत दी है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने सरकार द्वारा धान के बोनस और चुकारे की राशि मंजूर करने पर सरकार का आभार माना और कहा कि राज्य की देवेद्र फडणवीस सरकार सदैव किसानों का हित साधने वाली सरकार रही है। मामले किसानों के आर्थिक नुकसानी के हो, या धान खरीदी के लक्ष्य को बढाने के या फिर धान के बोनस की रकम को प्रति हेक्टयर बढ़ाकर देने के, महाराष्ट्र सरकार ने हर संभव किसान हित पर अहम भूमिका निभाकर किसानों को लाभान्वित करने का कार्य किया है। मैं धान उत्पादक किसानों की ओर से सरकार का हर कदम पर आभार व्यकत करता हूँ।विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, 3-4 दिनों में धान के बोनस और चुकारे की राशि किसानों के खातों में डालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here