गोंदिया. प्रभाग नंबर १३ स्थित न.प द्वारा संचालित छोटी म्यूंसिपल- इंजन शेड स्कूल जो सालो से न.प की अनदेखी कि चलते बंद हो गई और जिसके चलते अनेकों छात्र मुफ्त शिक्षा से वंचित रह गए साथ ही निजी स्कूल में दखल करने की वजह से आर्थिक रूप से दुर्बल परिवार को आर्थिक बोझ भी उठाना पद रहा है। इस हेतु आज शहर कांग्रेस कमिटी कि अध्यक्ष अशोक चौधरी व महा सचिव मनोज पटनायक इनके मार्ग दर्शन में प्रभाग नंबर १३ युवाओ के साथ आलोक मोहंती कि नेतृत्व में दिनांक ९-३-२६ को नगर अध्यक्ष सचिन शेंडे जी को ज्ञापन सौंपा के इंग्लिश मीडियम व सेमी इंग्लिश मेडम शुरू करने की माँग की।
सचिन शेंडे ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया की सिग्र अति सिग्र इस पर ठोस कदम उठाये जाएँगे और स्कूल को पुनः जीवित करने का ईमानदार प्रयास उनकी ओर से किया जाएगा। इस मौके पर युवा नेता गोल्डी गवांडे, पूर्व NSUI गोंदिया जिला अध्यक्ष अमन तिगला, प्रभाग के वरिष्ठ श्री हरिनखेड़े,जागरूक युवा मनोज पटले, सिमोन बाघे, प्रांशु तिवारी, अदीप ख़ान आदि उपस्थित थे।
नगर पालिकाद्वारा संचालित इंजन शेड स्कूल को जल्द शुरू किया जाए : आलोक मोहंती
RELATED ARTICLES






