गोंदिया. गोंदिया तहसील के नागराधाम में प्राचीन काल से भगवान भोलेनाथ का प्रसिद्ध एवं जागृत शिव मंदिर स्थित है. इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के विकास के लिए सांसद प्रफुल पटेल द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी विकास श्रृंखला के तहत क्षेत्रीय पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 30 लाख रुपए की निधि से नागरा पर्यटन स्थल पर भगवान भोलेनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण पूरा किया गया है.

नवनिर्मित शेड के कारण मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को तेज धूप एवं बारिश से राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी. नागराधाम धार्मिक आस्था के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल है. क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद प्रफुल पटेल के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है. श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ नागराधाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा.
Home Uncategorized नागराधाम में श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण पूरा, क्षेत्रीय पर्यटन विकास के...



