Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनागरा में जुआ अड्डे पर छापा, 7 पर मामला दर्ज, 81,450 रु....

नागरा में जुआ अड्डे पर छापा, 7 पर मामला दर्ज, 81,450 रु. का माल जब्त

गोंदिया. तहसील के नागरा खेत परिसर में चल रहे जुए अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम में छापा मारा. इस दौरान पांच जुआरियों को हिरासत में लिया गया. इस कार्रवाई 52 तास पत्ति, मोबाइल ऐसा कुल 81 हजार 450 रु. का माल जब्त किया गया. आरोपियों के नाम झोपडी मोहल्ला निवासी हरिश तांडेकर (33), नागरा निवासी राजेश लिल्हारे (67), रामनगर निवासी आकाश वाढिवे (32), सावराटोली निवासी छन्नु बिरिया (53), सिविल लाइन निवासी रिंकल राजपाल (36), नागरा निवासी प्रितलाल उर्फ मुन्ना पतेहे व रामनगर निवासी अल्ताफ राहीन बताया गया है.
स्थानीय अपराध शाखा की टीम गुरुवार को अवैध काराबार को रोकने के लिए गश्त कर रही थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि नागरा खेत परिसर में कुछ लोग जुआ खेल रहे है. जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेकर के मार्गदर्शन में टीम ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी हरिश तांडेकर, राजेश लिल्हारे, आकाश वाढिवे, छन्नु बिरिया, रिंकल राजपाल जुआ खेलते हुए पाए गए. पुलिस के सामने आरोपियों की तलाशी ली गई. इस दौरान उनके पास से 42,050 रु. नकद, 5 मोबाइल ऐसा कुल 82 हजार 450 रु. का माल पाया गया. पुछताछ में पता चला कि यह जुआ आरोपी प्रितलाल उर्फ मुन्ना पतेहे व अल्ताफ राहीन खिला रहे थे. फिर्यादी हवलदार संजय चव्हाण की शिकायत पर सभी सात आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अहेरकर के मार्गदर्शन में हवलदार संजय चव्हाण, सुबोध बिसेन, प्रकाश गायधने, दीक्षितकुमार दमाहे, इंद्रजित बिसेन, दुर्गेश तिवारी, भोजराज बहेकार, संतोष केदार, दुर्गेश पाटिल ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments