गोंदिया. आमगांव तहसील के गणेशघाट नाले में मवेशियां चराने गए एक किसान की नाले के पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक व्यक्ति का नाम गणेशटोली, बनगांव निवासी यादोराव दलपत नेवारे (59) बताया गया है.

जानकारी के अनुसार, आमगांव तहसील के गणेशटोली, बनगांव निवासी यादोराव नेवारे 30 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे मवेशियां चराने के लिए गणेशघाट नाला परिसर में गया था. इस दौरान नाले के पानी में बहने से उसकी मौत हो गई. इसकी जानकारी जिला खोज व बचाव दल को मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे. कुछ देर खोजने के बाद उसका शव बरामद हुआ. उसका शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पाया गया. आमगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
नाले के पानी में डूबने से किसान की मौत
RELATED ARTICLES






