नीट-टीईटी पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई का गोंदिया में आंदोलन

0
35

गोंदिया: नीट और टीईटी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक के विरोध में 4 जुलाई को गोंदिया शहर में एनएसयूआई द्वारा सांसद डॉ. प्रशांत पड़ोळे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। शहर के जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और एनएसयूआई कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के विरोध में भी नारे लगाए।

इस अवसर पर सांसद डॉ. प्रशांत पड़ोळे ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के पेपर लीक की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे छात्रों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद ने यह भी मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करनी चाहिए। आंदोलन में भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत पड़ोळे, पूर्व विधायक दिलीप बनसोडे, एपीएमसी उपाध्यक्ष राजकुमार (पप्पूभाऊ) पटले, विशाल अग्रवाल, एनएसयूआई गोंदिया जिला अध्यक्ष अमन मेमन, पूर्व एनएसयूआई जिला सचिव गौरव बिसेन सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here