नीट (यूजी) में ओजस रहांगडाले ने जिले में सर्वाधिक अंक हासिल कर बढ़ाया गोंदिया का गौरव, भाजयुमो ने किया सम्मानित

0
2

गोंदिया. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोंदिया जिले के प्रतिभाशाली छात्र ओजस ललित रहांगडाले ने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ओजस ने 720 में से 634 अंक अर्जित कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गोंदिया जिला की ओर से उनका भव्य सत्कार कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
सत्कार के दौरान ओजस रहांगडाले ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों, सिद्धि विनायक कोचिंग सेंटर के शिक्षकों और अपनी सतत मेहनत को दिया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटना के बाद केंद्र सरकार द्वारा दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा आयोजित कर किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित नहीं होने देना एक सराहनीय निर्णय था। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि ओजस की सफलता जिले के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ओजस एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, आशिष ठकरानी, अभय मानकर, डॉ. पारधी, संदीप श्रीवास, यशराज बाहेकर, विनोद चांदवानी सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने ओजस रहांगडाले को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here