गोंदिया. हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नेचुरल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में तिरोड़ा के युवा खिलाड़ी तपिश टेंभरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिसरा स्थान हासिल किया. तपिश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न सिर्फ तिरोड़ा बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता में देशभर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कई राज्यों के नामी युवा बॉडीबिल्डर्स भी शामिल थे. इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा में तपिश ने मेंस फिजीक जूनियर (19 से कम आयु वर्ग) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया.
तपिश की इस सफलता के पीछे उनके गुरु व प्रशिक्षक सागर बावनकर (Iconic Fitness, तिरोड़ा) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनके मार्गदर्शन में तपिश ने कठोर परिश्रम, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण को अपना मंत्र बनाया. महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच स्थान प्राप्त करना तपिश के लिए गौरव की बात रही. इस उपलब्धि पर तिरोड़ा शहर के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और खेलप्रेमियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं. तपिश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और मित्रों को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है. उनकी यह सफलता तिरोड़ा के अन्य युवाओं को भी फिटनेस और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. तपिश ने साबित कर दिया है कि छोटे कस्बों से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की जा सकती है।तिरोड़ा का यह युवा चैंपियन भविष्य में और ऊँचाइयाँ छुएगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है.
नेचुरल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में तिरोड़ा के तपिश टेंभरे को तिसरा स्थान
RELATED ARTICLES






