नोकरी के नाम पर 16.64 लाख की धोखाधड़ी, 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

0
66

गोंदिया. दवनीवाड़ा थाने के तहत पिपरटोला निवासी फिर्यादी योगराज बेरसिंग उपवंशी (53) के लड़के को नोकरी लगाने का लालच देकर आरोपियों ने फिर्यादी के साथ 16 लाख 64 हजार रु. की धोखाधड़ी की. इस मामले में दवनीवाड़ा पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, पिपरटोला निवासी फिर्यादी योगराज बेरसिंग उपवंशी को मुरदाड़ा निवासी आरोपी रेशम लिखीराम मस्करे (55) ने दूर का रिश्तेदार हुं, ऐसा बताकर उसका विश्वास जीत लिया. उसके बाद फिर्यादी के लड़के को आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवक पद पर नोकरी लगाने का लालच दिया. साथ ही अन्य 8 आरोपियों ने साठगांठ कर नकद व ऑनलाइन के माध्यम से कुल 16 लाख 64 हजार रु. ले लिए. वहीं फिर्यादी के लड़के को नोकरी न लगाते हुए, नियुक्ति के फर्जी कागजाद बनाकर धोखाधड़ी की. फिर्यादी की शिकायत पर दवनीवाड़ा पुलिस ने मुरदाड़ा निवासी आरोपी रेशम मस्करे (55), नवेगांव निवासी मंगेशकुमार वल्द अनंतराम राऊत (42), भंडारा जिले के सुंदरी परसोड़ी निवासी दिनकर सिताराम मलामे (58), सुनिता मलामे (55), जयेश व दिनकर मलामे (23), बबीराम कांबले (75), बुलाढाणा जिले के खामगांव निवासी सुरेश हरिचंद घोडेस्वार (65), यवतमाल जिले के आनंदनगर निवासी सुरेश प्रकाश डोंगरे (43) व यवतमाल के पुसद निवासी अमोल हरिदास घुडध्वज (40) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संजयकुमार टेकाम कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here