पटाखे जैसी आवाज करने वाली बाइकों पर शिकंजा, मॉडिफाई साइलेंसर लगी 5 मोटरसाइकिलें जब्त

0
56

गोंदिया. शहर सहित जिले में मोटरसाइकिलों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज करते हुए वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे वाहनों से होने वाले तेज आवाज के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोंदिया के आदेश पर जिला यातायात शाखा ने शुक्रवार को शहर में विशेष कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगी 5 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को यातायात शाखा में डिटेन किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे वाहनों को डिटेन किया जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री गारेख भामरे के मार्गदर्शन में जिला यातायात शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक नागेश भास्कर तथा श्रेणी पुलिस निरीक्षक श्रावण गेडाम, छत्रपालसिंग चंदेल सहित यातायात शाखा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने की. पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मोटरसाइकिलों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज न करें। ऐसे साइलेंसर के कारण बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों सहित आम नागरिकों को परेशानी होती है। वाहन चालक निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का ही उपयोग करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here