पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्साह बनाए रखें : विधायक राजकुमार बडोले

0
127

गोंदिया. सड़क अर्जुनी स्थित क्रीड़ा संकुल में विश्व खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद जयंती कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर संभागीय व जिला स्तर पर क्रीड़ा स्पर्धा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विधायक व पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही, क्रीड़ा के क्षेत्र में छात्रों को प्रशिक्षित करने वाले शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
बडोले ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्साह बनाए रखना चाहिए. खेल केवल खेल ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं. कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकता है. छात्रों को पढ़ाई और क्रीड़ा के बीच संतुलन बनाकर अपनी पहचान बनानी चाहिए. उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी आदर्श जीवनी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है. इस अवसर पर पंस सभापति चेतन वडगाये, कृउबास सभापति डा. अविनाश काशिवार, कृउबास संचालक प्रल्हाद कोरे, विलास बागडकर, खेमराज देशमुख, हरिश बंसोड, तहसील क्रीड़ा अधिकारी ओमकांता रंगारी, नायब तहसीलदार जांभुलकर, गुटशिक्षाधिकारी चव्हाण, प्रशांत बालसनवार, घनश्याम डोंगरवार सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here