पत्रकार भवन निर्माण के लिए राशि की कमी नहीं होने देंगे : सांसद राजेंद्र जैन, नागरिक सत्कार समारोह में घोषणा

0
39

स्व. मनोहर भाई पटेल के नाम से बनने वाले भवन को मिलेगा पूरा सहयोग
गोंदिया. गोंदिया जिला श्रमिक पत्रकार संघ द्वारा नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य सांसद राजेंद्र जैन का भव्य नागरिक सत्कार होटल ग्रैंड सीता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर सांसद जैन ने पत्रकार भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए हरसंभव आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की. कार्यक्रम में पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि संघ ने भवन निर्माण के लिए गोंदिया में प्लॉट खरीदा है. प्रस्तावित पत्रकार भवन का नाम स्व. मनोहर भाई पटेल के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है. भवन निर्माण की अनुमानित लागत करीब 2.50 करोड़ रुपये है, जबकि वर्तमान में लगभग 28 लाख रुपये का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. उन्होंने सांसद राजेंद्र जैन एवं विधायक विनोद अग्रवाल से भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया.
सत्कार के उत्तर में सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि स्व. मनोहर भाई पटेल के नाम से बनने वाले इस पत्रकार भवन के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों के लिए सुविधायुक्त भवन का निर्माण आवश्यक है. सांसद जैन ने अपने संबोधन में बताया कि सांसद बनने के बाद उन्हें केंद्र सरकार की रेलवे समिति एवं कृषि समिति का स्थायी सदस्य बनाया गया है. उन्होंने कहा कि गोंदिया के विकास के लिए वे पूरी क्षमता से प्रयास करेंगे. साथ ही मुंबई से गोंदिया के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे.
कार्यक्रम में विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि राजेंद्र जैन के सांसद बनने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि गोंदिया जिला श्रमिक पत्रकार संघ के निर्माणाधीन पत्रकार भवन के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी. इस अवसर पर विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य एवं उद्योगपति श्री रोशन जायसवाल का भी स्वागत किया गया. कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सांसद राजेंद्र जैन का स्वागत उदयपुर से मंगाए गए करीब 6 फीट लंबे मोर पंखों से बने आकर्षक हार से किया गया. वहीं कोलकाता की कु. निशा आर्केस्ट्रा टीम ने मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु शर्मा, मुकेश मिश्रा, राजेश बंसोड़, प्रकाश तिड़के, रवि ठकरानी सहित पत्रकार समिति के सदस्यों और आरटीआई विशेषज्ञ विजय अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दौरान तिरोड़ा पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीपक जायसवाल एवं आमगांव तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने अपने सदस्यों के साथ सांसद राजेंद्र जैन का स्वागत किया. शहर की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी सांसद जैन एवं अतिथियों का सम्मान किया.
अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने भारतीय परंपरा के अनुसार सांसद जैन को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन गोपाल अग्रवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विष्णु शर्मा ने किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here