पालकमंत्री धर्मराव बाबा अत्राम का गोंदिया जिले का दौरा

0
268

गोंदिया : खाद्य व औषधि प्रशासन मंत्री तथा गोंदिया जिले के पालकमंत्री धर्मराव बाबा अत्राम 18 अक्टूबर को जिले के दौरे पर आ रहे हैं. सुबह 8.45 बजे अहेरी से हेलीकॉप्टर द्वारा बिरसी एयरपोर्ट गोंदिया. सुबह 9.45 बजे बिरसी हवाई अड्डा गोंदिया में आगमन और रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन के लिए प्रस्थान. प्रातः 10 बजे रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे और रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन भवन के उद्घाटन समारोह के साथ-साथ पुलिस बल को चौपहिया वाहनों के समर्पण समारोह में भाग लेंगे. प्रातः 11.15 बजे शासकीय विश्राम गृह गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगे. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक स्थानीय जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक के लिए आरक्षित. दोपहर 12.45 बजे जिलाधीश कार्यालय गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 1 बजे जिलाधीश कार्यालय गोंदिया में आगमन व जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे. 3.30 बजे बिरसी एयरपोर्ट गोंदिया के लिए प्रस्थान. 3.45 बजे बिरसी हवाई अड्डा गोंदिया पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा अहेरी के लिए प्रस्थान करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here