गोंदिया. अभी बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है और रेत तस्कर रात में अवैध रेत निकाल कर तस्करी करते हुए नजर आ रहे है. इसी बीच सड़क अर्जुनी तहसील के पिपरीघाट से अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को तहसीलदार की टीम ने शुक्रवार के रात 11.30 बजे पकड़ा. इस कार्रवाई में दो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
राजस्व विभाग की टीम जब गश्त कर रही थी, तो भंडारा जिले के गोंडउमरी निवासी आरोपी हिवराज रामदास लोथे व सुहास जसवंत चांदेवार को ट्रैक्टर क्र. एमएच 36 – एएल 5456 और ट्रैक्टर क्र. एमएच 36 – एएल 5962 में दो ब्रास रेत अवैध तरीके से ले जाते हुए पकड़ा गया. राजस्व विभाग की टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को नियमों के अनुसार दोनों के खिलाफ कार्रवाई की और दोनों ट्रैक्टरों को तहसील कार्यालय में जमा करा दिया. यह कार्रवाई तहसीलदार अनंत जाधव के मार्गदर्शन में की गई. इस कार्रवाई से परिसर के रेत तस्करों में डर का माहौल है.



