Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की मांग पर मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नाट्यगृह कार्य...

पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की मांग पर मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नाट्यगृह कार्य की पुर्णता हेतु आवंटीत की 14 करोड़ रु. की निधी

कार्य पूर्ण करने हेतु इसी अप्रैल माह में गोंदिया न.प. को प्राप्त होंगे 14 करोड़ रु.
गोंदिया. पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के अनुरोध पर, राज्य शासन के गत सप्ताह संपन्न
मंत्रीमंडल बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गोंदिया शहर रेलटोली स्थित निर्माणाधीन, सांस्कृतिक नाट्यगृह (ऑडीटोरियम) के निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु, गोंदिया न.प. द्वारा मांगी गई 14 करोड रु. की अतिरिक्त निधी तत्काल आंबटीत करने के निर्देश नगर विकास मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रधान सचिव नगर विकास एवं प्रधान सचिव वित्त विभाग को देते हुए, अप्रैल माह में ही उक्त निधी गोंदिया न.प. को दे देने के स्पष्ट निर्देश दिए है, जिससे अब निधी आवंटन तथा उक्त वास्तु के निर्माण कार्य पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
उल्लेखनीय है कि, गोंदिया शहर में भव्य नाट्यगृह (ऑडीटोरियम) का निर्माण पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल का महत्वपूर्ण संकल्प रहा है और इस हेतु उन्होंने गुजराती स्कुल के बाजु में रेलटोली स्थित जिला परिषद की मालकी की उक्त जगह गोंदिया नगर परिषद को निशुल्क उपलब्ध कराई तथा राज्य सरकार से आधुनिकतम नाट्यगृह निर्माण कार्य मंजूर कराया और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विशेष है कि उक्त नाट्यगृह पूर्ण रुप से वातानुकुलीत रहेंगा जिसके संचालन, विद्युत खर्च एवं मरम्मत खर्च की पूर्ति के लिए तत्कालिन विधायक गोपालदास अग्रवाल ने नाट्यगृह के एक ओर नगर परिषद शॉपिंग काम्प्लैक्स के निर्माण हेतु सरकार से मंजूरी दिलाई है। जिला नाट्यगृह को उत्कृष्ठ एवं विश्व स्तरीय डिजाईन किए जाने के लिए तत्कालिन विधायक गोपालदास अग्रवाल ने देश के जाने-माने एवं मुंबई के वानखेडे स्टेडियम जैसे भव्य निर्माण कार्य के वास्तुकार श्री शशी प्रभु से वास्तु (डिजाईन) कराई है। नगर परिषद इंजीनियरों के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वास्तुकार श्री शशी प्रभु के प्रतिनिधी भी निर्माण कार्य की जांच समय-समय पर करते रहे है। नाट्यगृह में 1000 दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ 30 से अधिक दुकानगाड़ो का निर्माण किया गया है। 2014 में राज्य में बदली राजनैतिक परिस्थिती के बाद निधी के अभाव में निर्माण कार्य की गती धीमी पड़ी, जिससे निर्माण लागत बढ़ी, वहीं आधुनिक तकनीक के निरंतर उन्नत होने से भी कुछ निर्माण लागत बढ़ी है, यह विशेष उल्लेखनीय है। अतः अत्याधुनिक नाट्यगृह निर्माण हेतु मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के अनुरोध पर तत्काल १४ करोड रु. की निधी आवंटीत करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित शासन के संबंधित आला अधिकारियों को दिए है, यह विशेष उल्लेखनीय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments