गोंदिया. नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने आज कामठा स्थित श्री संत लहरी आश्रम में पहुचकर भगवान शंकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, साथ ही संत लहरीबाबा की समाधी पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया एवं पूज्य संत डॉ खिलेश्वरनाथ उर्फ़ तुकड्याबाबा से भेट कर आशीर्वाद लिया और आश्रम की गतिविधियों की जानकारी ली.

इस अवसर पर श्री टीकाराम मेंढ़े, श्री दीपक कुंदनानी, श्री अपूर्व मेठी, श्री विजय सातपुते, श्री गोविंद मेश्राम, श्री विवेकानंद खटकाटे, श्री जयंत खटकाटे, श्री सुनिल पटले, श्री मुरली वंजारी, श्री कृपाल मारथे, श्री संभाजी खोके, श्री खण्डारजी, श्री गोपालकृष्ण माने, श्री विश्वासनाथ तरोंने, श्री महेश बन, रमाकांत रहांगडाले सहित अन्य भाविक भक्त उपस्थित थे.



