पूर्व पालकमंत्री डॉ. फुके की तिरोड़ा भाजपा तालुकाध्यक्ष भाऊराव कठाने से सदिच्छा भेंट, पक्ष विस्तार को लेकर चर्चा

0
190

गोंदिया :  गोंदिया-भंडारा जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने आज तिरोड़ा दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के तिरोडा तालुका अध्यक्ष भाऊराव कठाने के घर सदिच्छा भेंट दी।

भेंट के दौरान पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने तिरोडा में भाजपा द्वारा जारी कार्यो की जानकारी ली। वही पक्ष मजबूती को लेकर किये जा रहे कार्यो का संज्ञान लिया। श्री फुके ने पक्ष कार्यो से प्रभावित होकर संगठन द्वारा जारी कार्यो, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने की उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से अपील की।

इस बैठक के दौरान जिप सदस्य माधुरीताई रहांगडाले, भाजपा जिला महामंत्री सुनील केलनका, देवेंद्र तिवारी, भाजपा तालुकाध्यक्ष भाऊराव कठाने, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष ओम कटरे, APMC सभापति गिरधारी बघेले, युवामोर्चा तिरोड़ा शहर अध्यक्ष शीतल तिवड़े, विक्की जगने, युवा मोर्चा तालुकाध्यक्ष, बाला बहिले, तिरुपति राने संचालक एपीएमसी आदि सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here