Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

गोंदिया : अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने 29 जुलाई 2025 को दिल्ली से प्रेस विज्ञप्ती जारी कर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे की सहमती से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव गठित कार्यकारिणी की घोषणा की. जिसमें गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिससे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया. इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वरुप हर्षवर्धन सबकाळ की नियुक्ती कुछ दिन पूर्व ही की गई थी.
इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ता से लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को निभाने का पुरा प्रयास किया है और देश के दलित आदिवासी पिछड़े अल्पसंख्यक और हर वर्ग के नेता राहुलजी गांधी के हाथों को मजबुत करने के लिए हर संभव प्रयत्न किये जाएंगे. उन्होंने इस अवसर पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे व प्रदेश के सभी कॉग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया है.
प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सर्वश्री पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, गोंदिया-भंडारा सांसद प्रशांत पटोले, सांसद डॉ. नामदेवराव किरसान, वर्तमान प्रदेश कॉग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, माजी मंत्री सुनिल केदार, जिला कॉग्रेस अध्यक्ष माजी आमदार दिलीपभाऊ बन्सोड, पुर्व जिला कॉग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम (बाबा) कटरे, जिला महिला कॉग्रेस अध्यक्ष वंदना काळे, जिला मजुर संघ अध्यक्ष बंटी मिश्रा, पुर्व जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राधेलाल पटले, पुर्व जि.प सभापती राजेश नंदागवली, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित संचालक बंटीभाऊ कटरे, अशोक (गप्पु) गुप्ता, अरुणकुमार दुबे, विजयसिंह राठोड़, गंगाधर परशुरामकर, विजयजी बहेकार, संजयजी बहेकार, शहर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, योगेश (बापू) अग्रवाल, नागरतन बंसोड, लक्ष्मीनारायण दुबे (तिरोड़ा), जगदिश येरोला, जिला किसान कॉग्रेस अध्यक्ष जितेश राणे, गोरेगांव पं. स पुर्व सभापती झामसिंगभाऊ बघेले, गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन के अध्यक्ष किरण मुंदडा, राईस मिलर्स असोसिएशन के सचिव महेश अग्रवाल, जिला एनएसयुआई अध्यक्ष अमन तिगाला, जिला अल्पसंख्यक कॉग्रेस सेल अध्यक्ष जमीलभाई पठान (आमगांव), जिप सदस्य सर्वश्री संदीप भाटीया, जितेन्द्र कटरे, विमल कटरे, छब्बूताई उके, छायाबाई नागपूरे, गिताबाई ओमप्रकाशजी लिल्हारे, कविता अशोक कापगते, प्रमिलाताई गणवीर, राधिकाताई धरमबुडे, सशेंद्रभाऊ भगत, उषा सहारे, तालुका कॉग्रेस अध्यक्ष रमेश अंबुले, अपूर्व अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा सुशीलाताई भालेराव, कृउबास उपसभापती पप्पुजी पटले, जिला परिषद सदस्य पूर्व जि.प. अध्यक्ष उषाताई मेढे, पूर्व जि.प. सभापती विमल नागपूरे, पुर्व जि.प सभापती पी. जी. कटरे, पुर्व पं.स. सभापती प्रकाश रहमतकर, पं.स. सदस्य विनोद बिसेन, पूर्व पं.स. सदस्य भास्करभाऊ रहांगडाले, गोंदिया पस पुर्व उपसभापती मनिष मेश्राम, पुर्व पं.स सदस्य संतोष घरसेले, पुर्व पस सदस्य शोभेलाल पारधी, कृउबास संचालक धनलाल ठाकरे, पुर्व पंस सभापती माधुरी हरिणखेड़े, पुर्व पस उपसभापती चमनलाल बिसेन, पन्नालाल सहारे, शहर काँग्रेस महासचिव मनोज पटनायक, शहर काँग्रेस महासचिव अंकित जैन, पुर्व जिप सदस्य गिरधर बिसेन, दिलीप असाटी, पुर्व पार्षद गोपाल हरिचंदजी अग्रवाल (शाह ट्रेड), पुर्व न.प. सदस्य पार्षद शकील मंसूरी, पूर्व पार्षद व्यकंट पाथरु, पृथ्वीपालसिंग गुलाटी, पुर्व पार्षद दाराभाऊ बैरीसाल, पूर्व पार्षद सचिन शेंडे, पुर्व पार्षद सन्नी शेंद्रे, पूर्व पार्षद चेतना पराते, पूर्व पार्षद अफसानताई पठान, पूर्व पार्षद विष्णु नागरिकर, सुनिल तिवारी, राकेश ठाकुर, क्रांतीकुमार जायस्वाल, देवा रुसे, भागवत मेश्राम, पुर्व जिप सदस्य विजय लोणारे, दुलीचंद मेश्राम, गोपीचंद मेश्राम, काटी सेवा सहकारी अध्यक्ष योगेश तुरकर आदि ने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल एवं तमाम कॉग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments