पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात, आगामी आयोजित भव्य शिव महापुराण हेतु दिया आमंत्रण

0
33

गोंदिया. पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रताप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आगामी 25 से 31 जनवरी 2027 तक राष्ट्रीय संत परम् पूज्य प. प्रदीप मिश्रा की भव्य शिव महापुराण का आयोजन स्थानीय मोदी मैदान (रिंग रोड़ टी पाइंट के पास) में किया जा रहा है। इस कथा में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केन्द्रिय मंत्री नितिन गड़करी, RSS प्रमुख मोहन भागवत सहित अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के सम्मिलित होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसी संदर्भ में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल नें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से भेंट कर उन्हें सपरिवार कथा का आमंत्रण सौंपा जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए गड़करी नें कथा में आने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल नें नितिन गड़करी को कथा स्थल के समीप पानी के सुगम आवागमन हेतु नाला निर्माण का आग्रह किया और जिसके निर्माण पर अनुमानित 4 करोड़ रुपये लागत आने की जानकारी दी। गड़करी नें इस नाला निर्माण को तुरन्त मंजूरी प्रदान की है जिससे जल्द ही नाला निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है यह विशेष उल्लेखनीय है। इसी चर्चा के दौरान पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल नें केंद्रीय मंत्री गड़करी को टी पाइंट से रानी अवन्ति बाई चौक तक प्रस्तावित पुलिया को कुड़वा नाके तक विस्तारित करने का अनुरोध किया जिससे शहर का ट्रैफिक भारी वाहनों से मुक्त रह सके। गड़करी नें विषय की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारीयों को इस संदर्भ में प्रस्ताव सादर करने के निर्देश दिये है। गोपालदास अग्रवाल नें गड़करी के प्रति आभार मानते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि नए प्रस्ताव में यह पुलिया निश्चित ही कुड़वा तक विस्तारित हो जाएगा। गोंदिया में शिव महापुराण के आयोजन को लेकर भारी उत्साह आगामी 25 जनवरी 2027 से प्रस्तावित शिव महापुराण को लेकर गोंदिया में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के नेतृत्व में कथा के आयोजन को भव्य से भव्यतम बनाए जाने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here