पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से नागरा शिव मंदिर परिसर में 5 हजार फुट के भव्य आधुनिक शेड का निर्माण संपन्न

0
18

सावन के महिने में शिव अभिषेक-हवन-पूजन आदि के लिए शेड सिध्द हो रहा उपयोगी
गोंदिया. पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से नागरा शिव मंदिर परिसर में करीब ५००० स्के फुट का भव्य आधुनिक शेड का निर्माण पूर्ण हुआ है और उक्त शेड सावन के महिने में श्रध्दालुओं द्वारा हवन-पूजन आदि कार्यों के लिए उपयोगी सिध्द हो रहा है। उक्त शेड निर्माण हेतु शासन से ४० लाख रुपए की मंजुरी २०२४ में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से मिली थी। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शेड निर्माण शुरु हुआ। पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ वास्तुवित (आर्किटेक्ट) आधुनिक शेड की डिजाईन बनाने के बाद मौके पर शेड का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ।
उल्लेखनीय है कि, गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नागरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की अट्टु आस्था रही है और उन्होंने इस धार्मिक परिसर के विकास हेतु हमेशा प्रयत्न किये है। जिसके फलस्वरुप शिव की नगरी नागरा को नया रूप मिला है। तत्कालिन विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से ग्राम नागरा शिव मंदिर परिसर को राज्य शासन ने ब वर्ग तीर्थक्षेत्र एवं धार्मिक पर्यटन स्थल का विशेष दर्जा दिया है। जिसके फलस्वरुप २०१८ में शासन ने तीर्थक्षेत्र विकास हेतु २ करोड़ रुपए की निधी दी थी, जिससे परिसर में भक्त निवास, संरक्षण भिंत, शौचालय (स्वच्छतागृह), सिमेंट एवं डांबर रास्ते, स्ट्रीट लाईटस् एवं पेयजल पुर्ती हेतु व्यवस्था की गई थी। साथ ही भव्य आधुनिक टिन शेड का निर्माण मंदिर परिसर के सामने तालाब के पास किया गया। जो आज अनेको धार्मिक मांगलिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिध्द हो रही है। बारिश के मौसम में इसी शेड में साप्ताहिक बैठकी बाजार भी भरता है।
गौरतलब है कि ग्राम नागरा धर्म नगरी है और गोंदिया विधानसभा के लिए यह गर्व का विषय है की क्षेत्र का प्राचीनतम शिवमंदिर गोंदिया विधानसभा क्षेत्र ही नही अपितु गोंदिया-भंडारा-बालाघाट सहित पुरे मध्य भारत के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं को अधिकाधिक सुविधा देने की दृष्टि से नागरा ग्राम और मंदिर परिसर का विकास करने का पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने हर स्तर पर प्रयत्न किया है, जिसके फलस्वरुप यहां के भव्य तालाब के सौदर्याकरण, विद्युतीकरण एवं तालाब की पाल पर भव्य पेविंग ब्लॉक पथ का निर्माण महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विकास महामंडल द्वारा किया गया है। नागरा के शिवमंदिर तक पहुँचने के लिए वर्तमान के मार्ग का पुरा सिमेंटीकरण पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से हुआ है।
श्रध्दालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोंदिया-बालाघाट रोड से शिवमंदिर तक पहुँचने हेतु, बायपास मार्ग के निर्माण के लिए पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल प्रयासरत है और गत ५-६ वर्षों से बायपास मार्ग निर्माण हेतु लगनेवाली जमीन की खरीदी हेतु १ करोड़ रुपए की निधी सा. बा. विभाग गोंदिया के पास जमा है, यह विशेष उल्लेखनीय है। जनवरी २०२७ में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा सुप्रसिध्द राष्ट्रसंत पंडित प्रदिपजी मिश्रा को शिव महापुराण कथा हेतु गोंदिया निमंत्रित किया गया है तथा मंदिर परिसर में पंडित प्रदिपजी मिश्रा को भी भोलबाबा के दर्शन हेतु वे लानेवाले है, यह विशेष उल्लेखनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here