पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के जन्मदिन पर विविन्न कार्यक्रम आयोजित

0
266

गोंदिया. राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता, पूर्व विधायक व गोंदिया जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्रजी जैन का जन्मदिन 8 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व उनके मित्र परिवार द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर गोंदिया शहर व जिले में गौमाता पूजन, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर, रोग निदान शिविर, पौधारोपण, फल वितरण व स्कूली विद्यार्थियों को साहित्य वितरण सहित विविन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. साथ ही, गोंदिया शिक्षण संस्था द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. पूर्व विधायक राजेंद्रजी जैन सुबह 9.30 बजे एनएमडी कॉलेज परिसर में उपस्थित रहकर शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्राप्त करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here