पेट्रोल पंप पर जबरन चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

0
422

गोंदिया. साई पेट्रोल पंप मुर्री पर मजदूरी से काम करने वाले मजदूर से जबरन चोरी कर फरार दो आरोपियों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम चंद्रशेखर वार्ड, श्रीनगर निवासी कुणाल विनोद धकाते (25) व दांडेगांव निवासी आनंद उर्फ लालबाल राजेश नागपुरे (27) बताया गया हैं.
संजयनगर गोविंदपुर निवासी फिर्यादी राहुल राजकुमार गोंडाणे (32) साई पेट्रोल पंप मुर्री में मजदूरी के रूप में काम करता है. इसी बीच 13 जुलाई को दोपहर 3 बजे आरोपी कुणाल धकाते व आनंद नागपुरे आपस में विवाद कर रहे थे. इस दौरान फिर्यादी उन्हें समजाने गया. लेकिन दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके पास से 12,300 रु. जबरन चोरी कर मोटरसाइकिल से भाग गए. फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया. उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर व पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के टीम ने आरोपी चंद्रशेखर वार्ड, श्रीनगर निवासी कुणाल विनोद धकाते (25) व दांडेगांव निवासी आनंद उर्फ लालबाल राजेश नागपुरे (27) को हिरासत में लेकर उनकी गहनता से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध कबुल किया. आरोपियों के पास से 6,400 रु. नकद व 40 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल ऐसा कुल 46 हजार 400 रु. का माल बरामद किया. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय गराड़ कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ कदम, विजय गराड़, हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, जागेश्वर उईके, सुदेश टेंभरे, दीपक रहांगडाले, सतिश शेंडे, प्रमोद चव्हाण, निशीकांत लोंदासे, सिपाही अशोक रहांगडाले, दिनेश बिसेन, मुकेश रावते, सुभाष सोनवाने, सनोज सपाटे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here