गोंदिया. देवरी-आमगांव मार्ग पर बोरगांव के आगे नवतलाव के पास गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे सड़क किनारे एक बड़ा पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया था. लेकिन, प्रशासनिक अधिकारियों की मदद पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर तुरंत पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया.
जानकारी के अनुसारी, देवरी-आमगांव राज्य मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन में नमी होने से सड़क किनारे लगा एक खतरनाक मोवई का पेड़ गिर गया. हालांकि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन, सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था. बोरगांव के ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, नागरिक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. इसमें जगपाल वैद्य, प्रमोद कालसर्पे, छेदीलाल शहारे समेत कुछ ट्रक और बस चालकों ने कुल्हाड़ी की मदद से पेड़ को काटकर हटाया. इससे सड़क पर यातायात बहाल हो गया है और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. बोरगांव क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर कई खतरनाक पेड़ खड़े हैं. इस संबंध में बार-बार अनुरोध करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अगर अधिकारियों ने समय रहते ध्यान दिया होता, तो नागरिकों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती. भविष्य में भी ऐसे और पेड़ों के गिरने और दुर्घटनाएं होने की आशंका है, ऐसा बोरगांव निवासी जगपाल वैद्य ने बताया.
पेड़ गिरने से देवरी-आमगांव मार्ग कुछ देर के लिए ठप
RELATED ARTICLES






