Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही...

पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

गोंदिया. नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन ने पैदल यात्री को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सड़क अर्जुनी तहसील अंतर्गत ग्राम सौंदड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि यह हादसा मृतक के घर के बिल्कुल करीब हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. साथ ही, राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. यह घटना 29 मार्च दोपहर करीब 12 बजे घटित हुई. मृतक का नाम सौंदड़ निवासी प्रदीप पूरण राऊत (40) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, प्रदीप राऊत रेलवे क्रॉसिंग के पास से राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था. तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन चालक, वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. यह हादसा उड्डाण पुल के सर्विस रोड पर हुआ. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि राजमार्ग किनारे फुटपाथ पर एक कपड़ा दुकान संचालक द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है. घटना के बाद आक्रोशित नागरिकों ने संबंधित दुकान संचालक को फटकार लगाई. नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि उड्डाण पुल के निर्माण कार्य में खामियां हैं, जिसके कारण इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. उन्होंने संबंधित निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सड़क अर्जुनी के शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है. डुग्गीपार पुलिस मामले की जांच जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments