फेफना स्टेशन में बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा

0
192

गोंदिया. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के फेफना स्टेशन में गाड़ी संख्या 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. 30 दिसंबर से बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस फेफना स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी. यह गाड़ी फेफना स्टेशन 16.33 बजे पहुंचेगी तथा 16.35 बजे रवाना होगी. 30 दिसंबर से गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस फेफना स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी. यह गाड़ी फेफना स्टेशन 23.41 बजे पहुंचेगी तथा 23.43 बजे रवाना होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here