सालेकसा पुलिस में मामला दर्ज : जवान ने नशे में धुत होकर सीनियर को दी धमकी
गोंदिया. गोंदिया जिले में नक्सलियों को मात देने के लिए भारत बटालियन का गठन किया गया था. इस भारत बटालियन के राज्य रिजर्व पुलिस बल ग्रुप क्र. 06 धुले की बी कंपनी के प्लाटून क्र. 2 में तैनात सिपाही सुरेश साडी (46) 6 जनवरी को शराब पीने के बाद ड्यूटी से अनुपस्थित थे. अगले दिन जब उससे जवाब मांगने पर उसने वरिष्ठों को मेरे पास की बंदूक जमा कर दो नहीं तो मैं अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर लूंगा, ऐसी धमकी दे दी. सालेकसा पुलिस ने उस सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
गोंदिया जिला अंतर्गत सशस्त्र सुदूर क्षेत्र पुलिस शिविर पिपरिया में चौकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सिपाही सुरेश साडी (46) को नियुक्त किया गया था. 6 जनवरी को रात 8 बजे सिपाही सुरेश साडी अनुपस्थित था और उसके वरिष्ठों ने उसे एक बयान प्रस्तुत करने के लिए कहा था. उसने मुझसे बयान क्यों मांगा ऐसे कहते हुए वह रोष में आ गया और अपनी बंदूक हाथ में लेकर पुलिस उपनिरीक्षक एकनाघ डक के पास गया. मेरी राइफल जमा कर दो नहीं तो मैं राइफल को कॉक कर जान दे दूंगा. उस वक्त भी वह नशे में था. पुलिस उपनिरीक्षक पुनमचद उत्तमसिंह सुलाने (45) की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र मादक द्रव्य निषेध अधिनियम की धारा 85 (1) के तहत मामला दर्ज किया है.



