Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए कानून को प्रभावी ढंग...

बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए कानून को प्रभावी ढंग से लागू करें : जिलाधीश डा. मंगेश गोंदावले

जिलाधीश ने बच्चों से संबंधित कार्यरत यंत्रणा की ली समीक्षा
गोंदिया. जिले में बच्चों के खिलाफ यौन अपराध, हिंसा और बाल विवाह की दर को समाप्त करने के लिए बच्चों से संबंधित काम करने वाले सभी यंत्रणा को कानून को प्रभावी ढंग से लागू करें, ऐसे निर्देश जिलाधीश डा. मंगेश गोंदावले ने जिलाधीश कार्यालय सभागृह में जिला बाल संरक्षण समिति, बाल कल्याण समिति द चाइल्ड हेल्प लाइन समिति की समीक्षा बैठक में दिए. इस अवसर पर जिला महिला व बाल विकास अधिकारी तुषार पौनिकर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानन गोबडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अभिजीत गोल्हार, विशेष बाल पुलिस दल प्रमुख नंदिनी चानपुरकर, मानोचिकित्सक तज्ञ डा. स्नेहा शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष खोब्रागड़े, शासकीय बाल निरीक्षणगह की अधीक्षक मनीषा आंबेडारे मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बच्चों के प्रति होने वाले यौन अपराधों व हिंसा को रोकने तथा बाल विवाह जैसी अवांछनीय प्रथाओं व रीति-रिवाजों को समाप्त करने के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम बाल संरक्षण समितियों के साथ-साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों व बच्चों के अभिभावकों, शिक्षकों को प्रशिक्षित कर बच्चों से संबंधित कानून का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए. संबंधित यंत्रणा से समन्वय बनाए रखा जाए. बच्चों के खिलाफ अपराध की सूचना हर हाल में दी जाए और पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला महिला व बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण सेल, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 और बच्चों के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाएं भी कुशलतापूर्वक और सतर्कता से काम करें, ऐसे निर्देश जिलाधीश ने दिए. बच्चों के प्रति होने वाले यौन अपराध, अवैध रूप से गोद लेने के मामले, बाल विवाह आदि को समय रहते रोकने के लिए इनसे निपटा जाए. साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन, आंगनबाडी सेविका, जिला बाल संरक्षण सेल या चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर भी संपर्क करें. जिला महिला व बाल विकास अधिकारी तुषार पौनिकर ने उक्त तीनों समितियों की समीक्षा बैठक का परिचय दिया. उन्होंने परिचय में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत महिला व बाल विकास विभाग की मिशन वात्सल्य योजना क्रियान्वित की जा रही है तथा देखरेख व संरक्षण में रहने वाले बच्चों को संस्था में प्रवेश देकर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है तथा संस्था के बाहर के बच्चों को भी योजना का लाभ दिया गया है. साथ ही 100 दिवसीय कार्य कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत हमारा संकल्प अभियान के तहत पूरे जिले में चित्ररथ प्रसारित कर अब तक 22,474 लोगों ने बाल विवाह की शपथ लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया है. इस अवसर पर विनोदकुमार माने, डा. सचिन उईके, आचल फुलेकर, बाल कल्याण समिति की कापगते, हलमारे, बोकडे, रहागडाले, ज्ञानेश्वर पटले, अमित बेलेकर, कुलदीपिका बोरकर, अंजू कांबले-निमसरकर, मुकेश पटले, रविंद्र टेंभुर्णे, मनिषा माहुले, धर्मेंद्र भेलावे, नरेश लांजेवार, रुपेश चंडूके, पुनेश नाकाडे, भागवत सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments