बाघ के हमले में गाय की मौत, खड़की-डोंगरगांव में दहशत

0
279

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के खड़की व डोंगरगांव/डेपो जंगल परिसर में 16 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे में छोड़ी गई गायों के झुंड पर हमला कर दिया. जिसमें एक गाय की मौत हो गई. इस घटना से परिसर में बाघ का डर है.
जानकारी के अनुसार, खड़की के परमानंद धुर्वे किसान की गाय जब डोंगरगांव/डेपो के जंगल परिसर में छोड़ा गया, तो बाघ ने अचानक झुंड पर हमला कर दिया. जिसमें एक गाय की मौत हो गई. चरवाहे ने ग्रामवासियों को घटना की जानकारी दी. ग्रामीण जंगल में पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी. इस बीच, सड़क अर्जुनी के वनपरिक्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना का पंचनामा किया. उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले बाम्हणी में वामन गजभिये के खेत में बाघ के पंजे के निशान मिले थे. बाम्हणी, खड़की, डोंगरगांव/डेपो और अन्य गांव जंगल से सटे हुए हैं. सोमवार की घटना के बाद से परिसर में बाघ का डर फैल गया है. इस बीच, किसान खेतों में जाने से बच रहे हैं और इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है. ग्रामवासियों की मांग है कि वन विभाग तुरंत बाघ का बंदोबस्त करे और किसान को तुरंत मुआवजा दे.

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. रिपोर्ट वरिष्ठ को सौंप दी गई है. नियम के अनुसार, जल्द ही किसान को मुआवजा दिया जाएगा.
मिथुन तरोने, वनपरिक्षेत्राधिकारी, सड़क अर्जुनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here