बाघ के हमले में महिला की मौत, सड़क अर्जुनी के माहुली की घटना

0
282

गोंदिया. जिले के सड़क अर्जुनी तहसील के माहुली गांव के पास सौंदड़ जंगल परिसर में शुक्रवार शाम बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई. इससे परिसर में फिर से बाघ का डर पैदा हो गया है. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बाघ की हरकतों के बारे में खबर प्रकाशित की थी. लेकिन वन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. परिणामस्वरूप खेत में काम कर रही एक महिला की जान चली गई. मृत महिला का नाम माहुली निवासी लक्ष्मीबाई हेमराज सयाम (60) बताया गया है.
शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे लक्ष्मीबाई सयाम मक्के के खेत में काम कर रही थीं, तभी बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर वन अधिकारी और सौंदड़ सहवन क्षेत्र के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. मृतक महिला के शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया है. वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तुरंत मदद के तौर पर 50 हजार रु. की आर्थिक मदद दी है. इस घटना से परिसर में डर का माहौल बन गया है और वन विभाग ने लोगों से जंगल के पास खेतों में काम करते समय सावधान रहने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here