Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबाघ के हमले में युवक की मौत, कलपाथरी क्षेत्र में दहशत का...

बाघ के हमले में युवक की मौत, कलपाथरी क्षेत्र में दहशत का माहौल

गोंदिया. गोरेगांव तहसील के कलपाथरी क्षेत्र में बाघ के हमले में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सामने आई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मृतक की पहचान संतोष धुलेसर खरखाटे (30 वर्ष), निवासी कलपाथरी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष खरखाटे शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपनी बकरियों के लिए चारा लाने गांव से सटे जंगल में गया था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे एक बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि बाघ उसे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर तक घसीटकर ले गया। बाद में उसने जंगल में एक पलाश के पेड़ के समीप घनी झाड़ियों में शव को छिपा दिया तथा उस पर पत्तियां और झाड़ियां डालकर ढकने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बाघ ने शव के कुछ हिस्से को अपना शिकार बनाया था। संतोष के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोज के दौरान जंगल में खून के निशान और घसीटकर ले जाने के संकेत मिले। आगे तलाश करने पर झाड़ियों के बीच उनका शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वनरक्षक एन. एम. शेलगावे तथा बीट सहायक रवी धुर्वे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रारंभिक जानकारी एकत्र की। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वन विभाग द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments