बाघ ने किसान पर किया हमला, सड़क अर्जुनी तहसील की घटना

0
282

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के भद्रुटोला में एक बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया. इस घटना में भद्रुटोला निवासी रामदास मंसाराम कापगते (40) गंभीर रूप से घायल हो गया है.

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय, जब रामदास कापगते अपने खेत के पास थे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया. हमले में कापगते गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के शोर शराबे से बाघ पीछे हट गया और जंगल की ओर भाग गया. घायल को वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से ग्रामीणों ने तुरंत सड़क अर्जुनी स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका उपचार चल रहा है. इस घटना से भद्रुटोला क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों का आरोप है कि हाल के दिनों में बाघों की सक्रियता बढ़ी है और जनता की बार-बार शिकायत के बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here