बाम्हनी रेलवे चौकी के पास पैरों में शर्ट बंधा मिला शव

0
433

गोंदिया. आमगांव-देवरी हाईवे पर बाम्हनी रेलवे चौकी के पास रेलवे लाइन से सटा एक शव पड़े होने की घटना 11 जून की सुबह सामने आई है. मृतक का नाम भजेपार निवासी राजेश तुकाराम शिवनकर (55) बताया गया है. बताया जा रहा है कि राजेश शिवणकर 10 जून को रात 10 बजे के बाद घर से निकला था. घटना के संबंध में जब मृतक के परिजन से पूछा गया तो राजेश रात को खाना खाने के बाद साइकिल से घर से निकला. लेकिन हर दिन की तरह घर के लोगों को लगा कि वह गांव में कहीं गया है, लेकिन देर रात हो जाने के कारण जब वह घर नहीं लौटा तो घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की और 11 जून की सुबह उसका शव मिला. राजेश शिवणकर रेलवे ट्रैक पर मिला. उल्लेखनीय है कि शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला और शव के पैर में शर्ट बंधी थी, तो क्या यह हादसा है या दुर्घटना? इस बात की चर्चा सभी ओर हो रही है. घटना की जानकारी मिलते ही आमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. आगे की कार्रवाई जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here