बिजली के करंट से किसान की मौत, दासगांव के खेत में हुआ हादसा

0
30

गोंदिया. तहसील के दासगांव बु. गांव में सोमवार दोपहर खेत में सिंचाई के लिए विद्युत मोटर चालू करने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक का नाम दासगांव बु. निवासी धर्मेंद्र लक्ष्मीचंद बिसेन (32) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में फसल की सिंचाई के लिए मोटर पंप चालू करने गया था. मोटर का स्टार्टर लोहे के बॉक्स में लगा हुआ था. लगातार बारिश के कारण उस लोहे के बॉक्स में विद्युत प्रवाह आ गया था. जैसे ही धर्मेंद्र ने स्टार्टर को हाथ लगाया, उन्हें जोरदार करंट लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े. खेत में मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र के पिता का भी करीब तीन माह पहले हृदयाघात से निधन हो गया था. महज तीन महीने के भीतर परिवार के दो कमाऊ सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस मामले में रावनवाड़ी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं, ग्रामीणों ने शासन से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here