बिजली गिरने से बैल की मौत, महिला बाल-बाल बची

0
183

गोंदिया. गोंदिया जिले में आज दोपहर 12 बजे के करीब बिजली के गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई. इसी बीच तिरोड़ा तहसील के घाटकुरोडा में फागोदास भाकरू विठुले के खेत में बिजली गिरने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई. किसान के मृत बैल की कीमत लगभग 30 हजार रु. बताई गई है. किसान के मवेशी खुले मैदान में बड़ी संख्या में चर रहे थे. थोड़ी ही दूरी पर मौजूद बैल पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई. बगल के खेत में काम कर रही महिला मजदूर भी बाल-बाल बच गईं और बड़ी जनहानि टल गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here