बूचड़खाने ले जाए जा रहे 42 मवेशी मुक्त, दो कंटेनरों समेत 51.87 लाख का माल जब्त

0
19

गोंदिया. बूचड़खाने के लिए मवेशियों को क्षमता से अधिक ठूंसकर बेरहमी से ले जा रहे दो कंटेनरों को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने नाकाबंदी कर पकड़ा. दोनों वाहनों से कुल 42 मवेशियों को मुक्त कराया गया. कार्रवाई में दो कंटेनर ट्रक, चार एंड्रॉइड मोबाइल और मवेशियों समेत कुल 51 लाख 87 हजार रु. का माल जब्त किया गया. इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ सालेकसा थाने में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में टीम अवैध कारोबार के खिलाफ गश्त कर रही थी. इसी दौरान सालेकसा थाना क्षेत्र के दलदलकुही परिसर से दो कंटेनरों में मवेशियों को बूचड़खाने के लिए ले जाने की गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दलदलकुही से धनेगांव जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की. कुछ देर बाद दलदलकुही की ओर से दो कंटेनर आते दिखाई दिए. पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली. एक कंटेनर में 25, जबकि दूसरे में 17 इस तरह कुल 42 मवेशी मिले. मवेशियों को बेहद संकरी जगह में ठूंसकर और बेरहमी से बांधकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने 6 लाख 30 हजार रु. कीमत की 42 मवेशियों, 45 लाख रु. कीमत के दो कंटेनर ट्रक तथा 57 हजार रु. कीमत के चार मोबाइल ऐसा कुल 51 लाख 87 हजार रु. का माल जब्त किया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दलदलकुही परिसर से मवेशियों को खरीदकर बूचड़खाने के लिए नागपुर के कलमना क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा था. इस मामले में कंटेनर मालिक, चालक और मजदूरों समेत अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अभिषेक जंगमवार, हवलदार तुलसीदास लुटे, राजकुमार खोटेले, दुर्गेश तिवारी, प्रकाश गायधने, सिपाही सुनील डहाके, हंसराज भांडारकर, चालक सिपाही निलेश ठाकरे और राम खंदारे ने की.

13 आरोपियों पर मामला दर्ज
इस मामले सालेकसा थाने में नागपुर निवासी आरोपी सैफर भाई, कामठी निवासी मुंजबिल कुरैशी, सिताबड़ी निवासी फैजुल हसन, उप्पलवाड़ी निवासी जावेद अहमद, खडगांव निवासी हरिलाल ब्रिजभानसिंग, टेकानाका निवासी इंद्रिश कलुवा कुरैशी, यशोदानगर नागपुर निवासी अब्दुल रहमान असलम, नागपुर निवासी फैजल अन्सारी, कामठी निवासी अन्वर शब्बीर अली, रोहीत राहू डेहरे, टेकानाका निवासी गुलाम रसूल मो. आलेनबी, आमगांव के कुंभारटोली निवासी रिताबाई मोहबे, रिताबाई मोहबे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here